आरा-बक्सर समेत पुराने शाहाबाद के चार जिलों और उत्तर प्रदेश के कई जिलों को राजधानी पटना से जोड़ने वाले कोइलवर पुलका एक लेन 15 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेगा. पुल के मेंटेनेंस को लेकर अब्दुल बारी सेतु के उत्तरी लेन को 15 सितंबर से 23 अक्टूबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया है.
आरा-बक्सर समेत पुराने शाहाबाद के चार जिलों और उत्तर प्रदेश के कई जिलों को राजधानी पटना से जोड़ने वाले कोइलवर पुल का एक लेन 15 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेगा. पुल के मेंटेनेंस को लेकर अब्दुल बारी सेतु के उत्तरी लेन को 15 सितंबर से 23 अक्टूबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया है.

इस निर्णय के तहत 15 सितंबर से 23 अक्टूबर तक उत्तरी लेन मंगलवार और शुक्रवार को बंद रखेगा. जिन तारीखों को पुल का उत्तरी लेन वाहनों के परिचालन के लिए बंद रहेगा उनमें 15 सितंबर, 18 सितंबर, 22 सितंबर, 25 सितंबर, 29 सितंबर, 2 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 9 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 20 अक्टूबर और 23 अक्टूबर शामिल हैं. कुल मिलाकर कोइलवर पुल के उत्तरी लेन को 12 दिनों तक 10 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा.
Source : Live Cities
मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।






