पटना, 5 मार्च 2026। राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए की ओर से जदयू से मुख्यमंत्री Nitish Kumar, केंद्रीय राज्य मंत्री Ramnath Thakur तथा भाजपा की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, Shivesh Kumar और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष Upendra Kushwaha ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में एनडीए के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh उर्फ Lalan Singh, केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi, उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary और उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha भी उपस्थित थे।

इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Kumar Jha, जल संसाधन मंत्री Vijay Kumar Choudhary, ऊर्जा मंत्री Bijendra Prasad Yadav, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष Umesh Kushwaha भी नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के सांसद Arun Bharti समेत बिहार सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। एनडीए के सभी उम्मीदवारों ने एकजुट होकर नामांकन दाखिल किया, जिससे चुनाव को लेकर गठबंधन की ताकत और एकता का प्रदर्शन देखने को मिला।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD