त्रिशूर | केरल में त्रिशूर के रामवरमपुरम स्थित सरकारी वृद्धाश्रम में रहने वाले 67 वर्षीय कोचनियान मेनन और 66 साल की लक्ष्मी अम्मल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक-दूसरे को 30 साल से जानते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से संपर्क में नहीं थे। अम्मल के पति केटरिंग का काम करते थे। उनकी 21 साल पहले मौत हो चुकी है। मेनन अम्मल के पति के सहायक थे। कुछ दिनों पहले दोनों वृद्धाश्रम में मिले। यहां दोनों को प्यार हो गया और शादी का फैसला लिया।






