8 फरवरी से 6 से 8 तक सभी स्कूल खुल जाएंगे. सरकार ने इसकी अनुमति दे दी. 50 फीसदी छात्रों के साथ स्कूल खोलने का परमिशन दिया गया. इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा.

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में सभी स्कूलों को सख्त हिदायत दी गयी है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. 50 फीसदी बच्चे ही स्कूल आ सकेंगे. शत प्रतिशत शिक्षक स्कूल आएंगे.

बता दें कि 4 जनवरी से बिहार में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू हो चुकी है. करीब 10 महीने के बाद स्कूल खोलने की अनुमति दी गयी. आपदा प्रबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया था. स्कूल खोलने की अनुमति देने के साथ-साथ कई दिशा निर्देश भी जारी किए गए थे.

9वीं से 12वीं तक की कक्षा शुरू करने के आदेश निर्गत करते समय यह कहा गया था कि दो सप्ताह बाद समीक्षा बैठक होगी. जिसमें स्कूल खुलने के साइड इफेक्ट पर विचार किया जाएगा. अगर किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं मिली तो लोअर क्लास को भी चालू करने का अनुमति दी जाएगी.
इसी कड़ी में आज अपर क्लास खोले जाने के बाद की स्थिति की समीक्षा की गयी. इसके बाद ही मीडिल स्कूल खोले जाने की अनुमति प्रदान किया गया है. फिलहार प्राइमरी स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है. लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि बहुत जल्द प्राइमरी स्कूल खोले जाने को लेकर आदेश दिया जा सकता है.
Source : Live Cities



