राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) एक दिन के दौरे पर पटना आ रहे हैं. संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र कार्यालय ने उनके पटना (Patna) आने को लेकर जानकारी दी है. मोहन भागवत नौ सितंबर को पटना पहुंचेंगे. वो यहां के राजेंद्र नगर स्थित विजय निकेतन में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली बैठक में शिरकत करेंगे. बैठक के बाद मोहन भागवत कुछ देर विश्राम करेंगे. नौ सितंबर की रात को ही संघ प्रमुख झारखंड (Jharkhand) के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. आरएसएस (RSS) प्रमुख बिहार में केवल एक दिन रुकेंगे. वहीं, झारखंड में उनके तीन दिन के प्रवास का कार्यक्रम है.

biology-by-tarun-sir

बिहार और झारखंड में होने वाले आरएसएस के कार्यक्रमों को लेकर संघ के स्तर पर तैयारियां हो रही हैं. कार्यकर्ताओं में सर संघचालक मोहन भागवत के इस आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है. मोहन भागवत इन दिनों इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि मुंबई में ‘नेशन फर्स्ट, नेशन सुप्रीम’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि इस्लाम भारत में आक्रमणकारियों के साथ आया और मुसलमानों को देश में डरने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा था कि हिंदू और मुस्लिम का डीएनए एक ही है और प्रत्येक भारतीय नागरिक हिंदू है.

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हिंदू शब्द मातृभूमि, पूर्वजों और भारतीय संस्कृति के बराबर है और यह अन्य विचारों का अपमान नहीं है. उनकी मानें तो भारतीय प्रभुत्व हासिल करने के बारे में हम सबको सोचना होगा, न कि मुस्लिम प्रभुत्व के बारे में. उन्होंने कहा कि इस्लाम आक्रमणकारियों के साथ भारत आया. यह इतिहास है और इसे ऐसे ही बताया जाना चाहिए. समझदार मुस्लिम नेताओं को अनावश्यक मुद्दों का विरोध करना चाहिए और कट्टरपंथियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए. जितनी जल्दी हम ऐसा करेंगे, हमारे समाज को नुकसान उतना ही कम होगा.

Source: News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *