बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) की पुनर्परीक्षा 9 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी। समिति ने बेल्ट्रॉन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाधिकारियों को मुख्य परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। राज्य के 12 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Do you really need to write JAMB mock exam? (Find out now!) - EduNgr

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि एसटीईटी की पुनर्परीक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। पटना के अलावा भोजपुर, नालंदा, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्णिया एवं छपरा में केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को सचेत किया कि पूर्व की परीक्षा से सबक लेने की जरूरत है।

एक घंटे पहले प्रवेश : बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्रों में प्रवेश कर जाएं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो जाएगी। अत: परीक्षार्थियों को केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही प्रवेश मिलने लगेगा। आधे घंटे तक प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद आने वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उसी तरह दोपहर बारह बजे से शुरू होने वाली द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए 11 बजे से ही प्रवेश दे दिया जाएगा। 11.30 बजे तक द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। तृतीय पाली की परीक्षा दोपहर चार बजे प्रारंभ होगी। इसके लिए 3 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्देश दिया है। परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को निर्देश दिया है कि कोरोना के मद्देनजर परीक्षार्थियों की शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जाए।

इन जिलों में केंद्र

पटना, भोजपुर, नालंदा, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्णिया एवं छपरा

चप्पल पहनकर आने वालों को ही प्रवेश

परीक्षार्थियों को चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करना होगा। जूता-मोजा पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

Input : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD