रात के 9 बजते ही राबड़ी आवास में अंधेरा छा गया. बिजली के सारे उपकरण बंद कर दिए गए. आवास में राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने लालटेन जलाकर हाथों में लिया. पूरा राबड़ी आवास में बिजली की जगह लालटेन की रोशनी में बिखेर गयी.

राबड़ी आवास की चप्पे-चप्पे पर मोमबती जलाया गया था. मां राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और खुद तेजस्वी हाथों में लालटेन लिए बेरोजगारी के मुद्दें पर सरकार के खिलाफ कटाक्ष किया.

https://www.facebook.com/tejashwiyadav/videos/617111802338294/

ऐसा नहीं की सिर्फ राबड़ी आवास पर बिजली बंद किया गया. बल्कि आरजेडी कार्यालय में भी 9 बजते ही सभी बिजली के उपकरण को बंद कर दिया गया. कार्यालय में लालटेन मोमत्तियां जलायी गयी. इस दौरान सरकार विरोध नारे लगए गए.

आरजेडी पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लिए सरकार के विरोधी नारे लगाए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश सरकार में बेरोजगारी चरम पर हैं. युवाओं के हाथों में रोजगार के बहाने सिर्फ खोखले आश्वासवन दिए गए . जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया.

इस मौके पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में बिहार में बेरोजगारी की दर देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा ज्यादा है. बिहार के युवा बेरोजगार हो गए है. लेकिन सरकार की ओर से रोजगार देने के बजाए सिर्फ आश्वासन दिया गया.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD