बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है. पटना के बख्तियारपुर में रविवार को एक युवक ने सीएम नीतीश को मुक्का मारने की कोशिश की. हालांकि, ये मुक्का सीएम नीतीश कुमार को लगा नहीं. पुलिस ने सीएम नीतीश को मुक्का मारने की कोशिश करने वाले युवक को पकड़ लिया है.
पटना से सटे बख्तियारपुर में CM नीतीश कुमार पर हमले का प्रयास, सिरफिरा शख्स गिरफ्तार pic.twitter.com/tGgETzHhdW
— Muzaffarpur Now (@muzaffarpurlive) March 27, 2022
सीएम नीतीश कुमार पर हमले की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस सीएम नीतीश कुमार पर हमले के आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले की कोशिश के इस मामले को लेकर अधिक जानकारी अभी नहीं मिल सकी है.

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना के बख्तियारपुर गए हुए थे. इसी दौरान एक युवक अचानक आया और सीएम नीतीश कुमार को निशाना बनाकर मुक्का मारने की कोशिश की. युवक ने मुक्का चलाया भी लेकिन ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं लगा.

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुक्का मारने की कोशिश करने वाले युवक को पकड़ लिया. पटना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस टीम युवक से पूछताछ कर रही है.










