बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को जारी किया गया था. उसके बाद से ही छात्रों को बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. हर कोई रिजल्ट को लेकर बिहार बोर्ड के ऑफिशियल अपडेट का इंतजार कर रहा है. इस परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल 12 बजे जारी कर दिया जाएगा. ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने की सूचना दी जा रही है लेकिन वे सभी खबरें फेक हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का अपडेट जानने के लिए वे ऑफिशियल सूचना का इंतजार करें.

कल दिन में आ जाएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कल यानी 31 मार्च 2022 को घोषित कर दिया जाएगा. सूत्रों की मानें तो कल दोपहर में 12 बजे के बाद बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा. माना जा रहा है कि 1 अप्रैल 2022 तक रिजल्ट घोषित हो जाएगा.

वेबसाइट क्रैश होने पर न हों परेशान
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की आशंका बन जाएगी. ऐसी स्थिति में भी छात्रों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. वे सरकारी रिजल्ट की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. हो सकता है कि डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट अपलोड कर दिया जाए. वहीं, बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट चेक करने के लिए कोई फोन नंबर भी जारी किए जा सकते हैं.









