बिहार में छठे फेज की शिक्षक बहाली प्रक्रिया खत्म होने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन में है. नियुक्ति प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के बाद शिकायत मिलने पर अब ना सिर्फ अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की तैयारी है बल्कि दोषी अधिकारियों पर भी गाज गिरने वाली है. शिक्षा विभाग ने समीक्षा बैठक के बाद सभी डीईओ, डीपीओ को निर्देश दिया है कि नियोजन प्रक्रिया में अनियमितता करने वाले अधिकारियों और फर्जी प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करें.

peter-england-muzaffarpur

शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक सभी जिलों को शिक्षकों की शत प्रतिशत वेतन पर्ची जारी करने और डिजिटल हस्ताक्षर करवाने के साथ ही बकाया वेतन के भुगतान का आदेश दिया है. अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने अपने बैठक में शिक्षकों की नियुक्ति, निजी स्कूलों की मान्यता, शिक्षकों की वेतन पर्ची निर्धारण को लेकर चर्चा की और यह भी कहा कि शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में बिना किसी ठोस आधार के नियुक्ति पत्र नहीं रोकी जाए.

Prashant Honda Ramnavmi -01

शिक्षकों के बकाए वेतन को लेकर पटना, सीतामढ़ी, बक्सर, कैमूर, बेगूसराय, शिवहर, भोजपुर, दरभंगा, किशनगंज, गोपालगंज समेत कई जिलों को राशि आवंटित करने की जानकारी दी गई. राज्य में फिलहाल प्रारम्भिक स्कूलों में छठे चरण में 41 हजार शिक्षकों की बहाली हो चुकी है और सातवें चरण की बहाली को लेकर सरकार ने अब तक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन बड़े पैमाने पर डीएलएड, बीएड और बीटेट सर्टिफिकेट की जांच भी चल रही है और जो अभ्यर्थी फर्जी पाए गए हैं उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है.

Source : News18

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *