पटना समेत स्मार्ट सिटी की रेस में चुने गए बिहार के चार शहरों की तस्वीर बदलने में आईआईटी पटना के विशेषज्ञ इंजीनियर मदद करेंगे। हाल में आईआईटी पटना को यह जिम्मेदारी मिली है। स्मार्ट सिटी से जुड़े प्रोजेक्ट के मूल्यांकन से लेकर निर्माण की गुणवत्ता आईआईटी के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम देखेगी। पटना, भागलपुर, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया है। हाल ही में इन चारों शहरों के लिए थर्ड पार्टी एसेसमेंट का जिम्मा आईआईटी पटना को मिला है। एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। गौरतलब है कि राज्य को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कुछ महीने पहले अतिरिक्त समय मिला है। केंद्र सरकार ने पांच साल के लिए निर्धारित स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना को दो साल का विस्तार दे दिया है। इसका सबसे अधिक फायदा भागलपुर को मिला है। विशेषज्ञों की टीम अब तय समय में परियोजना को पूरा करने में लगी है। भागलपुर स्मार्ट सिटी के लिए वर्ष 2016 में चुना जाने वाला बिहार का पहला शहर था। पांच साल पूरा होने के कारण इसका कार्यकाल पिछले साल ही पूरा हो गया, मगर अब प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए दो साल का अतिरिक्त समय अफसरों को मिल गया है। भागलपुर में स्मार्ट सिटी के तहत एक भी बड़ा प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। करीब 2240 करोड़ के 23 प्रोजेक्ट का टेंडर जरूर जारी है।

nps-builders

बिहारशरीफ का चयन 2018 में किया गया था

बिहारशरीफ का चयन स्मार्ट सिटी में सबसे अंत में वर्ष 2018 में हुआ था। यहां काम सबसे तेज गति से चल रहा है। यहां 552 करोड़ के 28 प्रोजेक्ट का निर्माण हुआ है, जबकि 1520 करोड़ के 47 प्रोजेक्ट का टेंडर जारी किया गया है। जिसपर काम तय समय में पूरा होने की उम्मीद है।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

राज्य के विकास में मदद करेगा आईआईटी : निदेशक

आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि राज्य के विकास की दिशा में आईआईटी कई स्तर पर मदद कर रहा है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विशेष लैब बनाने से लेकर ड्रोन तकनीक और रोबोटिक्स की पढ़ाई के लिए इन्फ्रास्टक्चर विकसित करने और शिक्षक-छात्रों की ट्रेनिंग में मदद कर रहा है। वहीं दूसरी ओर राज्य में संरचनात्मक विकास के लिए भी संस्थान के विशेषज्ञ इंजीनियर अपनी सेवाएं देंगे। स्मार्ट सिटी को विकसित करना एक बड़ा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। आईआईटी की ओर से गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन किया जाएगा।

Source : Hindustan

peter-england-muzaffarpur

Prashant Honda Ramnavmi -01

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *