बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय प्राधिकार की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक सभा, स्टार प्रचारकों के दौरे और दिग्गज नेताओं के चुनावी अभियान का क्रम भी थम जाएगा। हालांकि, रविवार को प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं का मनुहार करेंगे।’

nps-builders

सोमवार सुबह आठ बजे से होगा मतदान

सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान का दौर शुरू हो जाएगा। यह क्रम शाम चार बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग की ओर से मतदान के लिए कुल बूथ 534 बनाए गए हैं। स्थानीय प्राधिकार चुनाव में कुल 1,34,106 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही 187 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद जाएगी। मतदान के बाद मतों की गिनती सात अप्रैल को होगी।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar


187 उम्मीदवार आजमा रहे हैं किस्मत, 534 बूथों पर कुल 1,34,106 मतदाता

गौरतलब है कि पटना से छह, नालंदा से पांच, गया-जहानाबाद-अरवल से पांच, औरंगाबाद से आठ, नवादा से 11, भोजपुर-बक्सर से दो, रोहतास-कैमूर से नौ, सारण से आठ, सिवान से आठ, गोपालगंज से छह, पश्चिम चंपारण से सात, पूर्वी चंपारण से सात, मुजफ्फरपुर से छह, वैशाली से छह, सीतामढ़ी-शिवहर से पांच, दरभंगा से 13, समस्तीपुर से आठ, मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा से 13, बेगूसराय-खगडिय़ा से 12, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से 14, भागलपुर-बांका से सात, मधुबनी से छह, पूर्णिया-अररिया सह किशनगंज से सात और कटिहार निर्वाचन क्षेत्र से आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

peter-england-muzaffarpur

कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

बिहार के उच्च सदन की लड़ाई में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला की स्थिति बनी हुई है। इसमें मुख्य रूप से सारण जिले में निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद राय, मधुबनी में सुमन महासेठ, मोतिहारी में महेश्वर सिंह, पटना में लल्लू मुखिया और गया में सत्येंद्र शर्मा के मजबूत लड़ाई की स्थिति में होने की वजह से त्रिकोणीय मुकाबला के संकेत मिल रहे हैं। प्रचार के अंतिम दिन आज प्रत्‍याशी पूरी ताकत झोंक देंगे।

Source : Dainik Jagran

Prashant Honda Ramnavmi -01

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *