बेटियां बेटों से कम नहीं होती, इस बात का सबूत दिया है पटना के एनआईटी की अदिति तिवारी ने। फेसबुक से 1 करोड़ 60 लाख के पैकेज की नौकरी लेकर उन्होंने इस बात को सच कर दिखाया है। अदिति ने एक शानदार कामयाबी हासिल की है। वो इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। अब फेसबुक में वह फ्रंट एंड इंजीनियर के पद पर काम करेंगी।
Aditi Tiwari, a student of NIT Patna has bagged a job at Facebook with an annual salary package of INR 1.6 crore. This is the highest package ever received by a student in NIT Patna. Aditi is a student of Electronics and Communications Engineering (ECE). pic.twitter.com/pgvGays8ht
— Bihar Foundation | Govt of Bihar (@biharfoundation) April 1, 2022
अदिति को इतना बड़ा पैकेज मिलने के साथ ही पटना एनआईटी का रिकॉर्ड ब्रेक हो गया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उन्होंने पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह एनआईटी पटना में अब तक किसी छात्र को मिला सबसे बड़ा पैकेज है।

इससे पहले कॉलेज में अधिकतम पैकेज 50 से 60 लाख रुपये तक के पैकेज ही ऑफर किए गए हैं। अदिति ने बताया कि उन्हें फेसबुक की तरफ से जनवरी में ही ऑफर लेटर मिल गया था। लेकिन उन्होंने अभी कॉलेज को इसकी जानकारी दी है।
'All time high package' Placement at NIT Patna. Many congratulations to Ms. Aditi pic.twitter.com/G3I0vtP7Qr
— NIT Patna (@NITPatna1) April 1, 2022
अदिति तिवारी मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता संजय तिवारी टाटा स्टील में पोस्टेड हैं। उनकी मां मधु सरकारी स्कूल में टीचर हैं। इस कामयाबी पर अदिति ने मीडिया को बताया कि उन्हें फेसबुक की तरफ से जनवरी में ही ऑफर लेटर मिल गया था। लेकिन उन्होंने अभी कॉलेज को इसकी जानकारी दी है।
पटना एनआईटी के ट्विटर पेज से भी अदिति को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है। वहीं, परिवार में भी खुशी का माहौल है। अदिति ने फेसबुक के करियर पेज पर जाकर अप्लाई किया था। इसके बाद उन्हें ये मौका मिला है।










