छपरा से MLC चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ई. सच्चिदानंद राय ने RJD के सुधांशु रंजन को शिकस्त दिया है। पूरे बिहार में सबसे अमीर प्रत्याशी के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा था। सारण में लड़ाई त्रिकोणीय मानी जा रही थी। लेकिन प्रथम वरीयता की मतगणना में ही हार जीत का निर्णय हो गया और भाजपा से निष्कासित होने के बाद भी उन्होंने जीत दर्ज की।

Prashant Honda Ramnavmi -01

MLC चुनाव में जीत हासिल करने वाले ई.सच्चिदानंद राय बनियापुर प्रखंड के लौवा कलां के रहने वाले हैं। बनियापुर से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले MLC की उच्चतर शिक्षा कलकत्ता से हुई है। IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने वाले राय दर्जनों राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कंपनी में अपना सेवा दे चुके हैं। रियल एस्टेट सहित आईटी कंपनी के मालिक हैं। उनके दो पुत्र भी इंजीनियर हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार 890 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।

लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा देते है सच्चिदानंद राय

ई. सच्चिदानंद राय शिक्षा प्रेम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बालिकाओं के लिए पने लौवा गांव में निःशुल्क संत जालेश्वर अकादमी के नाम से संस्था भी स्थापित की है। इसमें नर्सरी से लेकर 12वीं तक की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। खेल के माध्यम से लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। हैंडबॉल और साइक्लिंग के लिए लड़कियों के खेल का पूरा खर्चा वहन किया जाता है।

बता दें कि वर्तमान MLC सच्चिदानंद राय का टिकट कट धर्मेन्द्र सिंह को मिला गया था। चुनाव के महज कुछ दिन पहले टिकट कटना राजनीति गलियारे में चर्चा का विषय रहा। सच्चिदानंद राय ने बाद में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया था।

Source : Dainik Bhaskar

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

peter-england-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *