बिहार में MLC चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस समर्थक खगड़िया के पूर्व प्रमुख जोश में होश खो बैठे। रिवॉल्वर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। एक के बाद एक 3 गोलियां चलाईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में मानसी पुलिस का कहना है कि उसे फायरिंग किए जाने की सूचना मिली, लेकिन वीडियो देखने के बाद कार्रवाई होगी।

मामला खगड़िया जिले का है। रिवॉल्वर से फायरिंग करते वीडियो मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख बलबीर चांद उर्फ चांद यादव का है जिसे गुरुवार देर शाम की बताई जा रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व प्रमुख कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत पर उनका नाम लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे।

Prashant Honda Ramnavmi -01

वीडियो बनवाते वक्त एक फोन आया, जिस पर बलबीर ने कहा कि अभी गोली फोडे़ेए छियै सर, कल तारिख छैय…कौन केस के?…ओ तअ पैसा भेज देबैय अकाउंट में… (गोली चला रहे हैं सर, कल कौन से केस की तारीख है। अकाउंट में पैसे भेज दूंगा सर) रहे हैं। इसके बाद फोन कटता है और दोबारा रिवॉल्वर लोड होता है। इस दौरान बलबीर बोलते हैं- लुंगी नय आना चाहिए, नय तो कहेगा यादवे हैं।

बाहुबली रणवीर यादव के छोटे भाई है पूर्व प्रमुख

बता दें कि वायरल वीडियो में जो मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख दनादन तीन गोली दागते दिख रहे हैं वो खगड़िया के पर्व बाहुबली विधायक रणवीर यादव के छोटे भाई हैं। उनकी भाभी पूनम देवी यादव भी JDU से खगड़िया से तीन बार विधायक रह चुकी हैं।

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

peter-england-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *