राज्य में निबंधित कामगारों के लिए राहत भरी खबर है। जिन कामगारों के बच्चे प्रथम श्रेणी से मैट्रिक या इंटर उतीर्ण करेंगे अब वे एक साल तक नकदी पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकेंगे। अब तक 31 मार्च की बाध्यता थी। श्रम संसाधन विभाग ने पूर्व के आदेश को संशोधित कर दिया है।

nps-builders

Prashant Honda Ramnavmi -01

दरअसल, पूर्व के वर्षों में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम मई-जून में आया करता था। इस कारण छात्रों को उस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने तक यानी 31 मार्च तक नौ-10 महीने का समय मिल जाया करता था। अब परीक्षा परिणाम के समय में बदलाव आ गया है। अभी फरवरी-मार्च में ही मैट्रिक व इंटर का परीक्षा परिणाम जारी हो जा रहा है। इस कारण स्थिति यह हो जा रही है कि प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास छात्रों को एक-डेढ़ महीने का ही समय मिला करता है। अब तक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले मात्र 541 छात्रों को 71 लाख 25 हजार ही मिल सका है, जबकि राज्य में निबंधित कामगारों की संख्या 26 लाख से अधिक है। नकदी पुरस्कार के लिए ऑफलाइन ही आवेदन देने का प्रावधान है। विभाग इस सेवा को जल्द ही ऑनलाइन करने जा रहा है।

Source : Hindustan

peter-england-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *