बिहार में राजस्थान जैसी गर्मी पड़ रही है। शनिवार को बक्सर में अधिकतम तापमान का सार्वकालिक रिकॉर्ड टूटा। पिछले 24 घंटों में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ बक्सर का अधिकतम तापमान 44.7 पर पहुंच गया।

peter-england-muzaffarpur

इससे पहले पिछले हफ्ते ही बक्सर का पारा 43.2 डिग्री पर पहुंचा था, जो अबतक का जिले में अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड था। मौसमविदों की मानें हाल के वर्षों में अप्रैल में बिहार के किसी भी शहर का यह सर्वाधिक तापमान है।

पारा के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से बक्सर व इसके आसपास के लोग दिन भर गर्मी से बेहाल रहे और पछुआ का प्रवाह दक्षिण बिहार के कई जिलों को झुलसाता रहा। लू की स्थिति बनी हुई है। 42.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ औरंगाबाद राज्य का दूसरा गर्म शहर रहा। इसके अलावे सूबे के अन्य चार शहरों में भी पारा 40 के पार रहा। गया में अधिकतम तापमान शनिवार को 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमुई में 40.1 डिग्री, नवादा में 40.3 डिग्री, सीवान में 40 डिग्री दर्ज किया गया। शेखपुरा में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा। पटना में सुबह में पुरवा के प्रवाह से आंशिक बादल रहे और मौसम में नरमी रही, लेकिन दिन चढ़ते ही पछुआ का प्रवाह शुरू होने से अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य के उत्तर भाग में मौसम सामान्य बना हुआ है। दक्षिण बिहार के जिलों में रविवार को तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं लेकिन लू की स्थिति कई शहरों में बनी रहेगी।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

13 और 14 को पटना में आंधी पानी के आसार :इधर, मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को पटना में गर्मी से राहत मिलेगी। इन दो दिनों में पटना में आंधी पानी के आसार हैं। दिन में धूल भरी आंधी चलेगी। साथ ही गरज तड़क के साथ बारिश हो सकती है।

Source : Hindustan

nps-builders

Prashant Honda Ramnavmi -01

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *