छपरा. जीजा साली का रिश्ता भले ही मजाक का हो, लेकिन कभी-कभी करीब का यह प्यारा रिश्ता भी सवालों के घेरे में आ जाता है. ऐसा ही एक मामला छपरा में सामने आया है जहां पत्नी के विदाई नहीं होने पर जीजा ने अपने नाबालिग साली को ही अगवा कर लिया. यह घटना गरखा थाना के उत्तर कदना गांव की है. यहां शादी की नीयत से एक जीजा द्वारा अपनी ही साली का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. लड़की के पिता ने गड़खा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें दरियापुर थाने के अकबरपुर गांव निवासी कृष्णा राम को आरोपित किया गया है.

दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि उनके दामाद कृष्णा राम ने कुछ दिनों पहले धमकी दी थी. धमकी में कहा था कि अगर उसकी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं की गई तो वह उनकी 14 वर्षीया पुत्री का शादी अपहरण कर लेगा. इस पर लड़की के पिता ने कहा कि आप सुकांति देवी के साथ अक्सर मारपीट करते हैं तो मैं उसे कैसे विदा करूं? इसी बीच उनकी नाबालिग पुत्र शौच करने खेत की तरफ गई, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी. खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उनका दामाद उनकी पुत्री को जबर्दस्ती बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले जा रहा था.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

प्राथमिकी में शादी की नीयत से उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की बात कही गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. लड़की को बरामद करने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी.

Source : News18

nps-builders

peter-england-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *