रमजान के इस पावन माह में लालू यादव के घर इफ्तार पार्टी का आयोजन पिछले कई वर्षों से होता आया है. इस परंपरा को लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने बदस्तूर जारी रखा है. आज लालू यादव की गैरमौजूदगी में राबड़ी देवी ने अपने सरकारी 10 सर्कुलर आवास पर रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, चिराग पासवान समेत कई सियासी हस्ती शामिल हुए. इन सियासी हस्तियों के अलावा बड़ी संख्या में रोजेदार भी इस इफ्तार पार्टी में पहुंचे और यहां आकर अपना रोजा खोला. इसके बाद इन रोजेदारों ने देश दुनिया की बेहतरी की कामना की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब राबड़ी आवास पहुंचे, तब लालू परिवार ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. तेजप्रताप से लेकर मीसा भारती राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ काफी देर तक बातचीत की. नीतीश कुमार से हुई बातचीत को लेकर जब न्यूज18 ने तेजप्रताप से पूछा तो उन्होंने कहा कि सियासी बातें हुई हैं. हमलोग सरकार बनाएंगे तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे. हालांकि उनसे जब यह जानने की कोशिश की कि क्या नीतीश कुमार उस सरकार का हिस्सा होंगे तो इसपर तेजप्रताप ने कहा कि इसका जवाब उनसे लीजिए, वैसे हमलोग मिलकर सरकार बनाएंगे.

nps-builders

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो तेजस्वी ने चिराग से पूछा दिया – कब ले चलेगा अपनी बारात. तेजस्वी यादव की तरफ से चिराग पासवान से पूछे गए इस सवाल ने इफ्तार की इस दावत को और खुशनुमा बना दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती और यहां तक की तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने भी इस सवाल पर जोर का ठहाका लगाया. वहीं चिराग पासवान ने अपने राजनीतिक चाचा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शरमाते हुए कहा कि कम से कम आप तो मुझे इस मुद्दे पर बचाइए. चिराग का इतना भर कहना था कि नीतीश कुमार फिर से मुस्कुराते नजर आए, जबकि राबड़ी देवी और मीसा भारती ने कहा – हां, अब तो देर मत करो, जल्दी दुल्हनिया को घर ले आओ. तब चिराग ने कहा कि यह मम्मी का काम है, वही इस काम को करेंगी.

Source : News18

peter-england-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *