राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज जेल से रिहा होंगे। चारा घोटाले मामले में दोषी लालू यादव इस समय दिल्ली एम्स में पुलिस अभिरक्षा में अपना इलाज करा रहे हैं। उनकी जमानत याचिका मंजूर होने व स्वास्थ्य दुरुस्त होने के चलते उन्हें आज एम्स से डिस्चार्ज किया जाएगा।

30 अप्रैल को पटना पहुंचने की उम्मीद

एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर जाएंगे। जहां दो दिन ठहरने के बाद उनके 30 अप्रैल को पटना पहुंचने की उम्मीद जताई गई हैं।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

22 अप्रैल को मिली थी जमानत

लालू यादव की जमानत 22 अप्रैल को मिल गई थी. मंगलवार को जमानत संबंधी आदेश वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद बुधवार को उसे निचली अदालत में फैक्स किया गया था। जिसके बाद बेल बांड व जुर्माना भरने की प्रक्रिया पूरी की गई।

पार्टी मे मचे घमासान के थमने की उम्मीद

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के साथ उनकी पार्टी राजद में मचे घमासान के थमने की उम्मीद जताई जा रही हैं। गौरतलब हो कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं । बीते दिनों पार्टी की मीटिंग के बाद एक राजद नेता ने तेज प्रताप यादव पर मारपीट का आरोप लगाया था. जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने एक ट्विट कर पिता से मुलाकात के बाद पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा भी की थी और इसी बीच वे अपना सरकारी आवास खाली कर मां राबड़ी देवी के आवास में शिफ्ट हो गए थे।

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *