पछुआ के प्रवाह और प्रचंड ताप से दक्षिण बिहार में लगातार दूसरे दिन भी भारी गर्मी रही। दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के आठ जिले ज्यादा प्रभावित रहे। बक्सर और औरंगाबाद में सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही जबकि गया, रोहतास, नवादा, नालंदा और जमुई में लगभग लू जैसे ही हालात रहे।

मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया में मंगलवार को हीट वेव की चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट जारी कर लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

सबसे गर्म रहा बक्सर

राज्य में सबसे अधिक गर्म बक्सर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी रही। औरंगाबाद का तापमान 1.6 डिग्री घटकर 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रोहतास में 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश

उत्तर बिहार में पारा सामान्य है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक आंधी-पानी की स्थिति रहेगी।

nps-builders

कहां कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों में ठाकुरगंज में 91.4 मिमी, तैयबपुर में 73.2 मिमी, गलगलिया में 62.4 मिमी, किशनगंज में 45.8 मिमी, सिकटी में 18 मिमी जबकि ढेंगराघाट में 12 मिमी बारिश हुई।

पटना के पारे में आंशिक बढ़ोतरी

पटना में 0.8 डिग्री तापमान ऊपर चढ़ा है। नालंदा में 3.1 डिग्री, सहरसा में दो डिग्री, भागलपुर में 1.3 डिग्री, शेखपुरा में 1.9 डिग्री तापमान ऊपर चढ़ा है। कटिहार, सारण, वैशाली, खगड़िया में एक डिग्री के आसपास पारा ऊपर चढ़ा है। गया में 1.7 डिग्री तापमान नीचे गिरा है। अन्य जगहों में दरभंगा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में तापमान में आंशिक कमी आई है।

प्रमुख शहरों का ऐसा रहा अधिकतम पारा

पटना 39.4 डिग्री

गया 43 डिग्री

भागलपुर 38 डिग्री

पूर्णिया 34.3 डिग्री

बक्सर 45.2 डिग्री

नालंदा 41.5 डिग्री

मुजफ्फरपुर 33.6 डिग्री

Source : Hindustan

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *