बिहार के भोजपुर में युवक ने संपत्ति विवाद में धारदार हथियार से मां और बेटी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मां से संपत्ति का हिस्सा मांग रहा था. लेकिन मां अपनी बेटी को भी हिस्सा देना देने की बात कह रही थी. जिसकी वजह से विवाद चल रहा था.

nps-builders

रविवार की देर रात इस बात को लेकर मृतका के दोनों बेटे अपनी मां से उलझ गए और फिर देर रात एक बेटे ने मां और अपनी शादीशुदा बहन की चाकू और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. सुबह जब हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

मृतिका सुधीरा देवी के दामाद ने बताया कि संपत्ति का एक हिस्सा उनकी सास अपनी बेटी को देना चाहती थी. यह बात उनके दोनों बेटों को नागवार गुजरी और उन्होंने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पत्नी और सास की हत्या कर दी.

पुलिस का कहना है कि संपत्ति विवाद के चलते मां और बेटी का कत्ल किया गया है. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्या में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच चल रही है.

Source : Aaj Tak

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *