राजधानी समेत राज्यभर के लोग सूरज की तल्खी से परेशान हैं। अगले तीन दिनों तक राजधानी समेत राज्य भर में बारिश के आसार कम हैं।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार मधुबनी, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, भागलपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण में बिजली के साथ मेघ गर्जन की संभावना अगले 10 जून तक के लिए जतायी है।

nps-builders

इधर मंगलवार को राजधानी के तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार की तुलना में राजधानी का तापमान .5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38.6 डिग्री पहुंच गया। सूबे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर बक्सर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा जबकि 42.3 डिग्री के साथ गया तीसरे स्थान पर रहा। नवादा 42.1 डिग्री, शेखपुरा 40 डिग्री, जीरादेई 40 डिग्री, शेखपुरा 40 डिग्री व छपरा का तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया।

लोगों को झुलसा रही गर्मी : पटना में मंगलवार का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग दिन में घरों में ही कूलर व एसी के सहारे दिन काट रहे हैं। राजधानी में बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी हो गई है।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *