मुजफ्फरपुर : प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को मधौल से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक सभी पड़ाव स्थल व कावंरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आरडीएस कॉलेज व आरबीटीएस कॉलेज का खास तौर से जायजा लिया जहां कांवरियों के लिए टेंट सिटी के निर्माण पर विचार चल रहा है। दो साल पहले भी श्रावणी मेले में कांवरियों की सुविधा के लिए आरडीएस कॉलेज में टेंट सिटी का निर्माण किया गया था।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, अपर समाहर्ता राजेश कुमार व एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने निरीक्षण के दौरान कई निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए। मधौल से लेकर रामदयालु होते हुए कावंरिया पथ में जहां जहां सड़कें टूटी हुई हैं, निरीक्षण टीम ने उसे देखते हुए सूची तैयार की। इसके अलावा जिला स्कूल, आरबीटीएस कॉलेज व आरडीएस कॉलेज मैदान में भी गए। वहां कांवरियों के ठहराव स्थल के लिए आवश्यक सुविधा बहाल करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत अस्थायी शौचालय, पेयजल सुविधा व स्नान की सुविधा के साथ ही सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार की गई।

nps-builders

जिला प्रशासन को टीम देगी निरीक्षण रिपोर्ट

श्रावणी मेले में दौरान सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभों पर प्लास्टिक लपेटने व झुके हुए तारों को ऊपर उठाने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण के क्रम में पथ निर्माण विभाग व बिजली विभाग के अधिकारी भी साथ थे। यह निरीक्षण दल अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपेगा ताकि श्रावणी मेले की तैयारी की समीक्षा को ले आयोजित अगली बैठक में उसपर विचार किया जा सके। इस दौरान अधिकारियों की टीम बाबा गरीबनाथ मंदिर तक गई व लोगों से बातचीत कर वहां आने वाली परेशानी के बारे में जानकारी ली। अपर समाहर्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *