बिहार में शराबबंदी के बीच शराब के धंधेबाज अवैध बिक्री के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रहे हैं। वे पुलिस को चकमा देकर बच भी जाते हैं। समस्तीपुर में अवैध शराब बेचने वाला एक शख्स पुलिस बचने के लिए अपनी पत्नी की नाइटी पहनकर शौचायल में छिप गया। हालांकि फिर भी वह गिरफ्तारी से बच नहीं पाया। यह मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत में हुआ।

पुलिस शराब बेचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 8 में शराब बेची जा रही है। पुलिस शंकर साह के पुत्र अमरजीत कुमार साह को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर पहुंची।

पुलिस को चकमा देने के लिए अमरजीत अपनी पत्नी की नाइटी पहन शौचालय में छिप गया। पुलिस ने उसे खोज कर दबोच लिया। पुलिस ने उसके घर से 15 लीटर शराब भी बरामद की। हालांकि एक धंधेबाज रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

Source : Hindustan

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *