पूर्णिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे उसमें सवार 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों को जिंदा निकाला लिया गया है. घटना पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास की है. घटना के बाबत बायसी एसडीएम कुमारी तौसी ने बताया हादसे का शिकार हुए सभी लोग रिश्ता करके खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव वापस किशनगंज जिला के नूनिया गांव जा रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ.

अचानक लोगों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में गिर गई जिसमें से अब तक 8 लोगों का शव बरामद किया गया है . जबकि दो लोग जिंदा निकाले गए हैं. पुलिस और राहत व बचाव टीम मौके पर मौजूद है. शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद चल रही है. कन्जिया के मुखिया समरेंद्र घोष ने बताया कि रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच की ये घटना है. अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी भरे गड्ढे में गिर गई. हादसा तीखा मोड़ होने और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के कारण हुआ.

घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस भी पहुंच गई है और शवों को एंबुलेंस में रखा जा रहा है. मुखिया ने बताया कि सभी मृतक किशनगंज जिला के रहने वाले हैं. बैसा के सीओ राजशेखर ने बताया कि एक और व्यक्ति के गाड़ी के अंदर फंसे होने की सूचना मिल रही है. गोताखोरों को बुलाया गया है और गोताखोरों की मदद से शव की खोज की जा रही है.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *