बिहार के छोटे सरकार यानी मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 बरामद हुई थी. बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अनंत सिंह के लदमा गांव स्थित घर पर छापेमारी की थी. करीब 11 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में अनंत सिंह के घर से AK-47 के साथ ही हैंड ग्रेनेड, 26 राउंड गोली और एक मैगजीन बरामद की गई थी.

अब इस मामले में फैसले की घड़ी आ गई है. बिहार की एमपी-एमएलए कोर्ट में अनंत सिंह के खिलाफ चल रहे इस चर्चित मामले में आज सुनवाई होगी. इस दौरान विशेष न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे की अदालत ये करार देगी कि अनंत सिंह दोषी हैं या बरी होंगे. मंगलवार का दिन पटना की बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह और उनके समर्थकों के लिए खुशखबरी लेकर आता है या निराशाजनक खबर, ये तस्वीर दिन में करीब 11 बजे तक स्पष्ट हो जाएगी.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

गौरतलब है कि मोकामा से विधायक अनंत सिंह के खिलाफ ये मामला साल 2019 का है. अगस्त 2019 में बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में एक टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी. भारी पुलिस फोर्स ने अनंत सिंह के घर का कोना-कोना खंगाला था. करीब 11 घंटे तक चली इस पुलिसिया कार्रवाई के दौरान अनंत सिंह के घर से एके-47, हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए गए थे.

nps-builders

लिपि सिंह की अगुवाई में हुई थी छापेमारी

पुलिस के सर्च ऑपरेशन की अगुवाई करने वाली लिपि सिंह का दावा था कि हथियार तस्करी की पुख्ता सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसकी जानकारी पटना की तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक और तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (अब अवकाश प्राप्त) गुप्तेश्वर पांडेय को भी दी गई थी. फुलप्रूफ तरीके से पुलिस ने सुबह-सुबह करीब चार बजे ही अनंत सिंह के घर छापेमारी कर दी थी.

अनंत सिंह ने दिल्ली में किया था सरेंडर

अनंत सिंह के घर से पुलिस ने केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया था. अनंत सिंह फरार हो गए थे. पुलिस, छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह के पीछे पड़ गई. बिहार पुलिस ने कई टीमें अनंत सिंह की तलाश में लगा दी थीं. अनंत सिंह फरारी के दौरान भी वीडियो जारी करते रहे. अनंत सिंह ने बिहार पुलिस को तीन-चार दिन छकाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर करने के बाद बिहार पुलिस अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बाढ़ आई थी. एएसपी लिपि सिंह खुद भी दिल्ली गई थीं. बिहार पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह को पटना लाने के बाद बाढ़ की कोर्ट में पेश किया था. अनंत सिंह 24 अगस्त 2019 से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं.

Source : Aaj Tak

Genius-Classes

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *