बिहार सरकार राज्य के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नहीं कराएगी। क्योंकि केंद्र सरकार नियमित रूप से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) कराती है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने शिक्षा विभाग के इस निर्णय की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दे दी है। अब बोर्ड इस पर अंतिम निर्णय लेकर पटना हाईकोर्ट को इसकी जानकारी देगा।

बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कराती है। एक याचिका की सुनवाई के क्रम में हाईकोर्ट ने न्यायादेश पारित कर बिहार बोर्ड को टीईटी के आयोजन को लेकर निर्णय करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बोर्ड ने शिक्षा विभाग से कोर्ट के आदेश को लेकर प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए निर्णय की अपेक्षा विभाग से की थी। प्राथमिक निदेशक ने बिहार बोर्ड के सचिव को भेजे पत्र में पूर्व अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीईटी नहीं लेने के निर्णय से अवगत कराया है।

Source : Hindustan

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *