बिहार में अग्निपथ पर बवाल जारी है। आरा से लेकर छपरा तक जमकर बवाल हुआ। छपरा में उग्र आर्मी अभ्यर्थियों ने 3 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, पूरे बिहार में 5 ट्रेनों को आग के हवाले किया गया है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बीजेपी के दो-दो विधायकों पर हमला बोला।

नवादा में बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। मधुबनी से भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण पर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ( Bihar CM Nitish kumar ) चुप हैं। हालांकि मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी विजेन्द्र यादव ने साफ कर दिया कि इस योजना से बिहार सरकार का कई संबंध नहीं है।

Genius-Classes

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि अग्निपथ स्कीम से जुड़ा मसला बिहार सरकार का नहीं है। खैर यहां तक तो सब ठीक है। लेकिन बिहार में दो दिन से जो हो रहा है, वह तो बिहार से जुड़ा हुआ है। सत्ताधारी पार्टी के दो-दो विधायकों पर हमला, बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी, प्रदर्शन का ब्रेक फेल होना भी बिहार से जुड़ा हुआ है, लेकिन इस मसले में जेडीयू के किसी भी नेता ने कुछ भी नहीं कहा। तो इसका मतलब क्या निकाला जाए? जबकि बिहार में जेडीयू की सरकार बीजेपी की समर्थन से चल रही है। वहीं, दूसरे बीजेपी शासित राज्यों ने नौजवानों के गुस्से को शांत करने के लिए प्रदेश स्तर पर होनेवाली नियुक्तियों में अग्निवीरों को कई लाभ देने की घोषणा की है। मगर बिहार सरकार ने साफ कर दिया है कि ये सिर्फ और सिर्फ केंद्र का मुद्दा है। तो क्या मान लिया जाए बिहार में बीजेपी को छोड़कर अन्य राजनीतिक दल इस मुद्दे पर सियासत कर रहे हैं या प्रदर्शन को मौन समर्थन है?

बिहार में दो दिनों से सेना की नई भर्ती स्कीम ‘अग्निपथ’ का विरोध जारी है। बक्सर, आरा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, नवादा, छपरा, सिवान और बेगूसराय समेत कई जिलों में भारी बवाल हुआ है। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने बिहार के 17 जिलों में प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर बवाल काटा। नवादा में बीजेपी की विधायक अरुणा देवी के वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें विधायक सहित पांच लोग घायल हो गए। अरुणा ने कहा कि प्रदर्शनकारी मेरी गाड़ी पर लगे पार्टी के झंडे को देखकर भड़क गए, उन्होंने झंडे को भी निकाल दिया। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की और ऑफिस को आग के हवाले कर दिया।

Source: NBT Hindi

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *