अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में भारी हंगामा हो रहा है। छात्रों के हुजूम के बीच उपद्रवी तत्‍व रेलवे समेत अन्‍य सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि उप्रदवियों के सामने पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। अब इस पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा है कि बिहार में आरजेडी के गुंडे दंगे करवा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि राजनीतिक दलों के लोगों ने विद्यार्थियों को ढाल बनाकर राष्‍ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। उन्‍होंने तो कह दिया है कि बिहार में राजद के गुंडे दंगे करवा रहे हैं।

Genius-Classes

गिर‍िराज सिंह ने कहा है कि वे राज्‍य सरकारों से आग्रह करते हैं कि दंगों में गैर विद्यार्थियों की पहचान करे।अग्निपथ योजना के संदर्भ में ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा है कि इसमें बेहतर रोजगार देने की व्‍यवस्‍था है। अगर आर्मी में चार में से एक को लेंगे तो तीन अन्‍य अगले चार साल में नौकरी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी के ट्वीट को भी रीट्वीट किया है। इसमें उन्‍होंने लिखा है कि बिहार में राजद के गुंडे पहले गरीबों की झोपड़ी में आग लगाते थे अब ट्रेन जला रहे हैं। खिसियानी बिल्‍ली खंभा नोचे वाली कहावत है। यदि कोई फैसला गलत लग रहा है तो विधानसभा और संसद में बहस हो। फैसला वहां होता है ट्रेन में नहीं।

बता दें कि राजद नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव पहले दिन से ही इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्‍होंने केंद्र सरकार पर अग्निपथ योजना को लेकर हमला किया। उनका कहना है कि सरकार बेरोजगारों की फौज खड़ी करना चाहती है। ठीकेदारी प्रथा के माध्‍यम से आरक्षण को समाप्‍त करने की साजिश रची जा रही है।

Source: Dainik Jagran

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *