सेना में बहाली की प्रक्रिया में बदलाव को लेकर रेल मार्गों पर शुक्रवार को जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी का परिणाम यह हुआ कि पटना की दर्जनों ट्रेनें रद्द हो गईं। इस कारण कई रेलयात्रियों ने विमान यात्रा के लिए हवाई माध्यम के विकल्प को अपनाया। अचानक बुकिंग की डिमांड बढ़ने से पटना के विमानों का किराया आसमान छूने लगा। पटना एयरपोर्ट के यात्रियों ने जब दिल्ली का किराया ऐप व अन्य माध्यमों से पता किया तो शुक्रवार की शाम पटना से दिल्ली की टिकट अधिकतम 27 हज़ार में उपलब्ध थी । मजबूरी में कुछ यात्रियों ने इतना किराया चुकाकर सफर भी किया। बता दें कि आम तौर पर सेम डेट पर जाने के लिए अधिकतम किराया 12 हजार रुपये होते हैं।

यात्रा विशेषज्ञों और हवाई किराये पर नजर रखने वाले लोगों कहना है कि पटना से दिल्ली जाने का यह अबतक का सबसे अधिक किराया है। पटना से दिल्ली के लिए सबसे आखिरी विमान रात साढ़े आठ बजे है। शुक्रवार को विस्तारा की इस फ्लाइट का किराया 26880 रुपए रहा।

Genius-Classes

एयर इंडिया की शाम सात बजे की फ्लाइट का किराया 17 हजार तक रहा। मुम्बई, कोलकाता और अन्य सेक्टर की विमानों का किराया भी सामान्य किराये से दो गुना रहा। यात्रा की जरूरत और टिकट की उपलब्धता के अनुसार यात्रियों ने मोटी रकम खर्च कर हवाई सफर किया। कई यात्री टिकट न मिलने से मायूस रहे। आंदोलन की स्थिति और रेल मार्ग पर परेशानी को देखते हुये पटना से जाने वाले यात्रियों के सामने समस्या बढ़ी है क्योंकि अगले एक हफ्ते तक के विमानों के किराए में उछाल आया है।

Source : Hindustan

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *