पटना. अग्निपथ योजना के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद से बिहार में रेलसेवा बंद है. पटना से कई शहरों को जानेवाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इसका असर पटना एयरपोर्ट पर दिखने लगा है. बड़ी संख्या में यात्री हवाई सफर कर अन्य शहर जा रहे हैं.

यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बाद कई बड़े शहरों का हवाई टिकट भी महंगा हो गया है, जिसके चलते यात्री परेशान हैं. यात्रियों का कहना है कि विमान कंपनियों को ऐसा नहीं करना चाहिए. पटना एयरपोर्ट से कोच्चि के लिए सफर कर रहे सुरेश यादव ने बताया कि आज उनका चेन्नई के लिए ट्रेन का टिकट था, जिसे रद्द कर दिया गया. इसके बाद वे किसी तरह पटना एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से 14 हजार रुपये में हवाई टिकट खरीदा. उन्होंने बताया कि टिकट की दर काफी बढ़ गई है. उन्हें जाना जरूरी है इसलिए टिकट लिया. सुरेश यादव ने कहा कि हवाई टिकट के लिए भारी कीमत चुकाना पड़ा है. जिससे वे परेशान हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेन कैंसिल होने से काफी परेशानी हुई है.

वही पटना एयरपोर्ट पर अपनी बेटी को ड्रॉप करने आए राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली जा रही है. उन्होंने कहा कि 4 दिन पहले टिकट लिया था, तब 7300 रुपये में टिकट हो गया था, लेकिन उनकी बेटी की सहेली ने कल टिकट बुक कराया, उसके लिए उसे 21 हजार रुपए देने पड़े हैं. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली में डेंटल कॉलेज की छात्रा है और कॉलेज खुल गया था, इसलिए भेजना मजबूरी है.

पटना, मुंबई सहित कई शहरों के हवाई टिकट का दाम काफी महंगा हो गया है. यात्रियों का कहना है कि पहले जितना किराया देकर वे हवाई सफर करते थे. अब इसमें तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है, जो कि ठीक नहीं है. बस ट्रेन के बंद होने के कारण यात्रियों को परेशान हो रही है और इसका असर उनकी जेब पर भी पड़ रहा है.

Source : News18

Genius-Classes

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *