हाजीपुर. बिहार में रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामा और उसके दोस्त को न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है. दुष्कर्म के प्रयास के बाद नाबालिग भांजी की हत्या का दोषी मानते हुए कोर्ट ने दोषी मामा और उसके दोस्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. एडीजे-6 सह पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने साथ ही दोनो दोषियों को 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. दो साल के अंदर इस सनसनीखेज मामले की सुनवाई पूरी कर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.

विशेष लोक अभियोजक मनोज शर्मा ने बताया कि भगवानपुर थाना में एक केस 197/20 दर्ज किया गया जिसमें बताया गया था कि 15 अगस्त के दिन सात साल की एक बच्ची को उसका मामा मेवालाल गिरी और मामा का दोस्त प्रमोद गिरी जलेबी खिलाने के बहाने लेकर गया और दुष्कर्म का प्रयास किया. दुष्कर्म में विफल होने और अपनी पहचान उजागर होने के डर से दोनों हैवान बन गए और दोनों ने बच्ची की हत्या कर दी, जिसके बाद बच्ची का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ी में फेंका हुआ मिला था.

Genius-Classes

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो लड़की के मामा और उसके दोस्त को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया तब से दोनो जेल में ही हैं. स्पेशल पीपी मनोज शर्मा ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के अलावा इस मामले में गवाहों के बयान पर कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया. कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *