बिहार दारोगा रिजल्ट : गुरुवार को बिहार दारोगा का रिजल्ट जारी हो गया हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नवादा जिले से एक प्रेरणा देने वाली खबर आई हैं। यहाँ के एक छोटे दुकानदार की दो बेटियों ने एक साथ दारोगा बनकर अपने माता-पिता के साथ साथ पूरे परिवार का नाम रौशन कर दिया हैं।

अब मेरा सपना पूरा हो गया

नवादा जिले के पकरीबरावां बाजार निवासी मदन साव एवं रेखा देवी की दो पुत्री पूजा कुमारी एवं प्रिया कुमारी ने बिहार दारोगा की परीक्षा में एक साथ सफलता पाई हैं। मदन साव एक छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। वे रिजल्ट आने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं और उनका कहना हैं की, अब मेरा सपना पूरा हो गया।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

शुरू से हीं पुलिस बनने का था सपना

मदन साव की दोनों बेटी पूजा एवं प्रिया शुरू से ही बिहार पुलिस मे भर्ती होने के लिए तैयारी कर रही थीं। उनका सपना था कि कम से कम सब इंस्पेक्टर तो बनना हीं हैं। दोनों बहने अपने पढ़ाई के साथ फिजिकल की भी तैयारी करती थीं। गुरुवार को बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा का जिसे हीं रिजल्ट जारी हुआ कि इस परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई। क्योंकि दोनों बहने एक साथ दारोगा बन गई।

nps-builders

सेल्फ स्टडी और ग्रुप स्टडी से मिला लाभ

पूजा ने बताया की, उसका यह पहला प्रयास था जबकि उसकी बहन प्रिया को दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली हैं। दोनों बहनें की शुरूआती पढ़ाई उनके गाँव पकरीबरावां से हुई हैं। गांव के स्कूल से दसवीं बोर्ड पूरा करने के बाद दोनों ने कृषक महाविद्यालय धेवहा से प्लस 2 और ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। छोटी सी दुकान चलाने वाले पिता ने कम आमदनी के बावजूद दोनों का भरपूर सहयोग किया। पूजा और प्रिया बताती हैं कि उन्हे सेल्फ स्टडी और ग्रुप स्टडी से काफी ज्यादा लाभ मिला।

Genius-Classes

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *