मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना अंतर्गत बेनीबाद ओपी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बागमती नदी में नाव पलटने से कई बच्चें लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नाव में 34 बच्चें सवार थे। स्कूल जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। विस्तृत जानकारी जल्द देंगे।














