MUZAFFARPUR : सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के बाजी गोपाली चौक के समीप पर शनिवार रात एक किराना व्यवसायी से अज्ञात बदमाशों से मार पिट कर युवक के जेब से पर्स व मोबाइल छीन लिया. व सर पर लोहे के रॉड से वार कर युवक को बेहोश कर दिया. वही शनिवार की देर रात सड़क के किनारे युवक को बेहोश देख स्थानिय लोगो ने इसकी सूचना घायल युवक के परिजनों को दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुँचे घायल युवक के परिजन ने घायल युवक आनन फानन में युवक को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वही घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए युवक को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. वही घायल युवक की पहचान बरियारपुर ओपी के बबलू कुमार के रूप में हुई हैं. वही इस घटना के संदर्भ में घायल व्यवसायी बबलू कुमार के के भाई रंजीत कुमार ने बताया कि बबलू कुमार अपना काम खतम कर देर रात्रि घर आ रहा था वही रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने घेरकर पहले दहशत की नजर से हवाई फायरिंग की उसके बाद बबलू के सिर पर पर लोहा की रॉड से वार कर बेहोश कर दिया.


बबलू के जेब में रखे करीब 17 हजार रुपय व एक मोबाइल लेकर फरार हो गया. वही आपको बता दे की घायल बबलू के भाई ने बरियारपुर ओपी क्षेत्र के एक शराब माफिया सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला कर मार पिट करने का आरोप लगाया का लगाया हैं. वही घटना के बाद घायल युवक के भाई रंजीत कुमार ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया हैं. वही इस मामले में बरियारपुर ओपी प्रभारी चांदनी कुमारी सावरिया ने बताया की सूचना प्राप्त हुई थी की रास्ते में घेरकर व्यवसायी के साथ मारपीट की गई थी. हवाई फायरिंग की व लूट पाट की सूचना नहीं मिली हैं. वही घायल युवक के परिजनों के द्वारा आवेदन दिया जाता है तो त्वरित कार्रवाई की जायेगी.
Report by : Harsh Vardhan








