मुजफ्फरपुर। वैशाली से लोजपा (रा) प्रत्याशी वीणा देवी के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार सरकार में मंत्री रेणु देवी ने मंगलवार को गोरौल व वैशाली प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इधर, गौरौल की भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के नुनिया टोली में मंगलवार को पूर्व डिप्टी सीएम सह मंत्री रेणु देवी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी हमेशा सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं।










