पटना में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजभवन में ही रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह वे पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा जाएंगे। वहां लंगर भी चखेंगे। इसके बाद पीएम बिहार में तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम की पहली सभा हाजीपुर में होगी। फिर वे मुजफ्फरपुर जिले के पताही व सारण लोस क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे।










