लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर हाल ही में जेडीयू में शामिल हुए पूर्व विधायक श्याम रजक को पार्टी ने महत्वपूर्ण पद सौंपा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्याम रजक को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में जेडीयू के महासचिव आफाक अहमद खान द्वारा एक पत्र जारी किया गया, जिसमें रजक की नई जिम्मेदारी की पुष्टि की गई। इसके साथ ही अरुण कुमार को झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया है।








