MUZAFFARPUR : NEET 2025 के रिजल्ट ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम इंस्टीट्यूट का नाम मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की सफलता की पहचान बन चुका है। इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए संस्थान का परचम पूरे बिहार में लहराया है।

संस्थान की होनहार छात्रा देवांशी वत्स ने AIR-6091 रैंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। उनके अलावा मयंक कश्यप ने AIR-6490, उत्सव कुमार ने AIR-12962, समृद्धि राज ने AIR-15323, कुमार नीलमणि ने AIR-20938, और लावान्या प्रिया ने AIR-23373 रैंक प्राप्त कर संस्थान के साथ-साथ मुजफ्फरपुर को भी गौरवान्वित किया है।

इस बार परिश्रम इंस्टीट्यूट ने न केवल अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि सफल छात्रों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। संस्थान के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए NEET परीक्षा में सफलता पाई है।

संस्थान के डायरेक्टर विश्व प्रताप सिंह एवं अभिषेक चंद्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों के समर्पण और संस्थान की सुनियोजित रणनीति का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम इंस्टीट्यूट आने वाले वर्षों में और भी शानदार परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

परिश्रम इंस्टीट्यूट की यह सफलता मुजफ्फरपुर के शैक्षणिक परिदृश्य को नई ऊंचाई प्रदान करती है और आगामी पीढ़ियों को प्रेरणा देती है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD