मुजफ्फरपुर के ओरिएंट क्लब स्थित शहनाई विवाह भवन में रविवार को युवा रक्तदाता ग्रुप द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, समाजसेवी सावन पांडेय, बालाजी परिवार अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, रेडक्रॉस सचिव अतुल कुमार, और भवन संचालक नीरज कुमार ने किया।

इस अवसर पर 40 से अधिक रक्तवीरों और रक्तविरांगनाओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के संस्थापक गोपी मेहता ने बताया कि युवा रक्तदाता ग्रुप लगातार समाजसेवा में जुटा है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करता रहेगा।

इस आयोजन में सिटी ब्लड बैंक ने सहयोगी भागीदार की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आयुष राज, पल्लवी सिंह, मयंक राज, संकेत सर्राफ, रोहित राज समेत कई युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।










