पटना। एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी है। शनिवार को बिहार पुलिस मुख्यालय के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे भ्रम और विवाद की स्थिति बनी।
#BiharPolice #Bihar @IPRDBihar @BiharHomeDept pic.twitter.com/S2u2JfAgWS
— Bihar Police (@bihar_police) July 19, 2025
एडीजी ने कहा कि उनके वक्तव्य का उद्देश्य किसी भी तरह से किसानों को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा, “यदि मेरे कथन से किसी किसान भाई को दुख पहुंचा है, तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं।” उन्होंने आगे कहा कि देश के किसान हमेशा सम्मान के पात्र रहे हैं और रहेंगे।

कुंदन कृष्णन ने यह भी बताया कि उनके पूर्वज भी कृषक रहे हैं और आज भी उनका गहरा जुड़ाव गांव और किसानों के समाज से बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराध के पीछे केवल अपराधी होते हैं, उनका किसी जाति, धर्म या पेशे से कोई संबंध नहीं होता।

उन्होंने अपील की कि उनके बयान को पूरे संदर्भ में समझा जाए और किसी समुदाय विशेष को लेकर कोई गलतफहमी न फैलाई जाए।











