मुजफ्फरपुर। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में सतर्कता का परिचय देने वाले वरिष्ठ टिकट परीक्षक (सीनियर टीटीई) संतोष कुमार मीणा को सम्मानित किया गया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक फर्जी टीटीई की पहचान कर उसे पकड़वाया, जिससे कई यात्री संभावित ठगी से बच सके।

उनके इस कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोशन कुमार द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रोशन कुमार ने कहा,

“रेलवे को ऐसे कर्मठ और सजग कर्मचारियों पर गर्व है। श्री मीणा की तत्परता से यात्रियों को जहां ठगी से बचाया गया, वहीं रेलवे की गरिमा और विश्वास को भी मजबूती मिली है।”

रेल प्रशासन ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस प्रकार की सजग कार्यशैली से यात्री सेवा के साथ-साथ रेलवे की विश्वसनीयता भी और मजबूत होती है।

रेलवे विभाग ने आशा जताई कि आगे भी इसी तरह के ईमानदार और जिम्मेदार कार्यों से संगठन को गौरव प्राप्त होता रहेगा।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD