वैशाली। कमलपुरा पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार भी कोई मुकाबला नहीं हुआ और पूर्व मुखिया ज्ञान शंकर एवं सीमा शंकर के पुत्र, साथ ही वैशाली सांसद वीणा देवी और विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह के दामाद, शिवार्थ शंकर उर्फ रीनू शंकर पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने रीनू शंकर को पुनः अध्यक्ष घोषित किया। स्थानीय लोगों ने उनके पुनर्निर्वाचन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पैक्स के संचालन और किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

रीनू शंकर ने विश्वास जताया कि वह आगे भी किसानों की समस्याओं के समाधान और ग्रामीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उनके निर्विरोध निर्वाचन को क्षेत्र में उनके लोकप्रियता और संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।










