मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर (पूसा) के बीच अब पिंक बस सेवा की शुरुआत हो गई है। सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड से पहली पिंक बस रवाना हुई। पहले ही दिन करीब 18 यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

बस का रूट इमलीचट्टी से शुरू होकर सरैयागंज टावर, बनारस बैंक चौक, जेल चौक, जेल रोड और माड़ीपुर होते हुए पूसा तक तय किया गया है। खासकर महिला यात्री इस सेवा से काफी उत्साहित नजर आईं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई को पिंक बस सेवा का उद्घाटन किया था। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अंतर्गत मुजफ्फरपुर डिपो को कुल चार पिंक बसें मिली थीं। इनमें से तीन पहले से ही मुजफ्फरपुर से केसरिया, चकिया और शिवहर के लिए चलाई जा रही हैं। अब चौथी बस के रूप में पूसा रूट पर भी यह सुविधा शुरू हो गई है।

इस नई बस सेवा से पूसा आने-जाने वाली महिलाओं और आम यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD