मुजफ्फरपुर के बेल–ब्रेड स्कूल प्रांगण में रविवार को श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भगवान श्री गणेश और भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्मरण के साथ विधिवत रूप से की गई।
बैठक में आगामी दिनों में होने वाली श्री चित्रगुप्त पूजा के सफल, भव्य और अनुशासित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने यह तय किया कि सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे, ताकि इस धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व को समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने का अवसर बनाया जा सके।

बैठक में पूजा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव साझा करते हुए इस बात पर बल दिया कि समाज के अधिक से अधिक लोग इस पावन अवसर में शामिल हों।
श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न, भव्य आयोजन की तैयारी तेज़
समिति के संरक्षक श्री शेखर श्रीवास्तव की उपस्थिति में राजू जी, रामायण जी, डॉ. रंजन, भोलानाथ जी, चंदन जी, मोना जी, लवलेश, हेमंत, विभा, आर्यमन, नेहाल, श्रीराम, आयुष, कपिल जी एवं कमल प्रसाद आंशिक रूप से बैठक में उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि श्री चित्रगुप्त पूजा को सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनाते हुए इसे भव्य और सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।











