MUZAFFARPUR : एनएच 22 स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से शनिवार को छाजन गोनू चौक पर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।

शुरुआत दीप प्रज्वलन से

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मौके पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राहुल कुमार पाण्डेय, उपसचिव डॉ. दीपिका पाण्डेय, प्राचार्य, संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य जांच और नाटक प्रस्तुतियां

कैंप में ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर चेक और हीमोग्लोबिन टेस्ट का आयोजन किया गया। साथ ही, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए टीबी से बचाव, कुपोषण, गठिया, मासिक स्वच्छता, रक्तदान और वजन नियंत्रण पर जागरूकता फैलाई। वर्किंग महिलाओं के लिए ब्रेस्ट पंप और फीडिंग ब्रेक की अहमियत पर भी जोर दिया गया।

विशेषज्ञों की सलाह
• डॉ. राहुल कुमार पांडे ने गठिया, डायबिटीज, हाईपरटेंशन और स्तन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
• डॉ. दीपिका पांडे ने मां के दूध में मौजूद पोषण तत्वों के महत्व और मासिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला।

छात्रों की भागीदारी

कैंप में पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

संस्थान की प्रतिबद्धता

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए संस्था न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बल्कि स्वास्थ्य, जागरूकता और संस्कृति के प्रसार के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं

रौशन, सोनाली, राजू, सुप्रिया, अमन, गुंजन, आरती, शिवानी, प्रियंका, साक्षी, जितेन्द्र कुमार, प्रभांशु, पुतुल और गुड्डू सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD