मुजफ्फरपुर, 20 सितंबर 2025: शहर के एक होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर, जागृति और मैत्रेई क्लब के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी क्लबों की सदस्याओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में भाग लिया और डांडिया नृत्य कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान आईएसओ अर्चना जायसवाल ने विभिन्न गेम्स का आयोजन किया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। डांडिया की मधुर धुनों पर सभी ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और वातावरण को आनंदमय बना दिया।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर की पीडीसी पूनम ठाकुर, अध्यक्ष अंजना चौधरी, जागृति की अध्यक्ष रेणु सिन्हा, मैत्रेई क्लब की अध्यक्ष सुमिता वर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया।

कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी सहयोग का संदेश भी दिया।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD