MUZAFFARPUR : बोचहाँ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच NDA प्रत्याशी ने मंगलवार को शेखपुर बैंक कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से साझा की।

उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है, चाहे वह गरीब हो, किसान, महिला या नौजवान। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और विकास की रफ्तार निरंतर बढ़ी है।

जनसभा के दौरान जनता ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। प्रत्याशी ने कहा कि “जनता का स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। बोचहाँ के विकास और NDA की सुनिश्चित जीत के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।”

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि आगामी 6 नवम्बर को ‘हेलिकॉप्टर छाप’ पर मतदान करें ताकि विकास और सुशासन की निरंतरता बनी रहे।

जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने NDA प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन जताया।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD