पटना। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच पोशाक वितरित की जाएगी। पहले चरण में करीब 51 लाख बच्चों को एक-एक सेट ड्रेस दी जाएगी, जबकि दूसरे चरण में शेष बच्चों को भी एक सेट उपलब्ध कराया जाएगा।

ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री Shravan Kumar ने बताया कि यह पोशाक जीविका दीदियों द्वारा तैयार की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर और बगहा से की जाएगी, जहां से वितरण अभियान का शुभारंभ होगा। इस संबंध में सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला हैं और यहां पढ़ने वाले नन्हें विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जीविका समूह की महिलाओं द्वारा सिले गए ये वस्त्र केवल कपड़े नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, समानता और सम्मान का संदेश भी देते हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD